अनोखा गांव, स्कूल में बच्चों की जगह पढ़ती है बकरियां

मणिपुर के शिक्षा मंत्री टी राधेश्याम ने शनिवार को इंफाल के खेलाखोंग के एक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें दो कमरों में बच्चों की जगह बकरियां मिलीं। जबकि स्कूल अथॉरिटी की तरफ से बताया गया था कि वहां अच्छी संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं। मंत्री ने कहा कि स्कूल ने झूठा दावा किया था कि उनके स्कूल में अच्छी संख्या में बच्चे आते हैं ताकि उन्हें सरकार से नियमित तौर पर मिड-डे मील, किताबें और यूनीफॉर्म मिलते रहे।इस पूरे मुद्दे पर राधेश्याम ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक था कि कुछ स्कूलों में बच्चे नहीं थे और कुछ स्कूलों की इमारतें ठीक नहीं थीं। अगर स्कूलों की पुरानी इमारतें ठीक नहीं की गईं तो नई इमारतें बनानी पड़ेंगी। उन्होंने आगे कहा-कुछ स्कूलों में बच्चे नहीं थे और कुछ में अध्यापक भी उपस्थित नहीं थे। बच्चों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई न करने पर अध्यापकों को निलंबित किया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2x9T5ex
कोई टिप्पणी नहीं