Breaking News

भरे बाजार अमीर घर की महिला ने की अनोखे स्टाइल में चोरी, वीडियो वायरल


अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब अमीर घरों की महिलाएं भी चोरी जैसे अपराध की दुनिया में उतर चुकी हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में असम के गुवाहाटी में देखने मिला है। शहर के जू रोड़ स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में अमीर घर की एक महिला को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। हालांकि महिला द्वारा पुलिस और स्टोर मालिक से मिन्नतें करने पर उसें छोड़ दिया गया। लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।चोरी किया मेकअप का सामानयह महिला जू रोड़ के एनआरएल पेट्रोल पंप पर स्थित क्विक शॉपी नामक डिपार्टमेंटल स्टोर पर पहुंची। यहां पर इसने चुपके से हजारों रूपए के मूल्य का मेकअप का सामान चुरा लिया। लेकिन इसे बात की खबर नहीं थी वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोरी करती हुई महिला को कैमरों से स्टोर के कर्मियों ने देख लिया। उसके बाद महिला को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से चारी किया हुआ सामान बरामद हो गया।वीडियो वायरलजब इस महिला की तलाशी ली जा रही थी तो स्टोर के कर्मचारियों ने भी वीडियो बना लिया था। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक एक करके यह महिला चोरी किया हुआ सामान निकाल कर देती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I10Fi4

कोई टिप्पणी नहीं