टोक्यो ओलंपिक के बाद बड़ा ऐलान करेंगी भारत की मशहूर बॉक्सर मैरीकॉम

भारत की मशहूर बॉक्सर मैरीकोम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वो टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद बॉक्सिंग से सन्यास ले सकती हैं। हालांकि वो इस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं, उसके बाद वो सन्यास के बारे में सोचेंगी। 36 साल की हो चुकी मैरीकोम ने अपने 18 साल के लंबे कॅरियर में 6 विश्व चैंपियनशिप जीती हैं। वो पांच एशियाई चैंपियनशिप भी जीत चुकी हैं। इससे पहले वो ओलंपिक में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं, लेकिन इस बार उनका निशाना गोल्ड पर है।ओलंपिक के लिए तैयारी शुरूउन्होंने कहा कि अब वो जल्द ही ओलंपिक क्वालीफायर और विश्व चैंपियनशिप के लिए जल्द ही तैयारी शुरू कर रही है। वो अगले साल होने वाले ओलंपिक से पहले कई चुनौतियों का सामना करेंगी। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतर्राष्टीय मुक्केबाजी संघ को टोक्यो ओलंपिक 2020 में प्रतिस्पद्र्धाओं की मेजबानी से रोक दिया है। आईओसी ने घोषणा की है कि वो अगले साल जनवरी और मई के बीच ओलंपिक क्वालीफायर के लिए नया कैलेंडर जारी करेगा।51 किलो वर्ग में लेंगी भागगौरतलब है मैरीकोम रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपना वजन 48 किलो कर लिया था। लेकिन अब वो फिर से 51 किलो वर्ग में भाग लेंगी। इससे पहले भी वो अपना वजन वर्ग बदलती रही हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2K66JIq
कोई टिप्पणी नहीं