पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में मेघालय को मिला सिल्वर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई के नेहरू सांस्कृतिक भवन में 43वें राष्ट्रीय पंजा कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फिजीकल मेन स्टैंडिंग राइट हैंड, वुमेन राइट हैँड, मास्टर्स वुमेन राइट हैंड, फिजीकल वुमेन सिटिंग राइट हैंड, फिजीकल वुमेन स्टैंडिंग राइट हैंड के मैच हुए। ये मैच अलग अलग वर्ग में पुरूषों के 60 किलो से 100 किलो तक मुकाबले हुए। वहीं महिलाओं में 50 से 80 किलो तक के मैच हुए। चैँपियनशिप में 70 किलो फिजीकल मेन स्टैंडिंग राइट हैंड में हुई स्पर्धा में पंजाब विजेता रही। उसे गोल्ड मैडल मिला। मेघालय को सिल्वर व केरल को ब्रॉन्ज मेडल मिला। वहीं 80 किलो वेट में असम को गोल्ड मैडल, केरल को सिल्वर, कर्नाटक को ब्रॉन्ज मैडल मिला। नेशनल चैंपियनशिप में 50 किलो वुमेन राइट हैंड में असम की टीम ने गोल्ड मैडल जीते। केरल की टीम दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल एवं केरल की ही टीम को ब्रांज मेडल मिला। वहीं 55 किलो वेट में हुई स्पर्धा में दिल्ली की टीम को गोल्ड मेडल मिला। पंजाकुश्ती के मास्टर्स वुमेन मुकाबले में 70 किलो वेट में मणिपुर को गोल्ड मेडल मिला। मणिपुर को ही सिल्वर व केरल को ब्रांज मेडल मिला है। वहीं प्लस 80 मास्टर्स वुमेन राइट हैंड के मुकाबले में केरल ने मैच जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया। फिजीकल वुमन सिट्टींग राइट हैंड के मुकाबले में 65 किलाे वेट में तेलंगाना ने गोल्ड मैडल जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। सिल्वर मैडल महाराष्ट्र को मिला। वहीं तीसरा स्थान कर्नाटक ने जीतकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 60 किलो फिजीकल वुमेन स्टैंडिंग राइट हैंड में मिजोरम को गोल्ड मैडल कर्नाटक को सिल्वर मिला। इससे पहले एक दिन पहले हुए मुकाबले में 60 किलो फिजिकल मेन स्टैंडिंग राइट में मध्य प्रदेश की टीम ने गोल्ड मैडल जीते, वहीं मेघालय ने सिल्वर और केरल ने ब्रांज मैडल जीते। इसी तरह अलग अलग वर्ग में मुकाबले हुए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2X0Gwgi
कोई टिप्पणी नहीं