Breaking News

मोदी की आंधी भी नहीं रोक पाई इस पार्टी की लहर, मिला राष्ट्रीय दल का दर्जा


नैशनल पीपल्स पार्टी पूर्वोत्तर का पहला राष्ट्रीय दल बन गया है। इस पार्टी स्थापना 2013 में पीए संगमा ने की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि पूर्वोत्तर की यह राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक है। इस पार्टी की स्थापना पूर्व लोकसभा स्पीकर पी.ए. संगमा ने की थी। 7 जून को चुनाव आयोग ने पार्टी के मुखिया कोनराड संगमा को राष्ट्रीय दल की मान्यता का प्रमाण पत्र दे दिया। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में एनपीपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी के साथ उसने राष्ट्रीय दल की मान्यता के लिए सभी जरूरी शर्तों को पूरा कर लिया था।पूर्वोत्तर भारत का पहला राष्ट्रीय दलयह सर्टिफिकेट लेने के साथ ही नैशनल पीपल्स पार्टी पूर्वोत्तर भारत का ऐसा पहला दल बन गई है जिसको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। इसका गठन पीए संगमा ने 2013 में किया था। आपको बता दें कि अभी यह पार्टी मेघालय में सत्ता में है तथा संगमा के बेटे कोनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं। आपको बता दें कि अभी तक इस पार्टी को मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में राज्य स्तरीय दल की मान्य प्राप्त थी। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में 5 सीटें जीतने के बाद इस पार्टी को वहां भी राज्य स्तरीय दल की मान्यता मिल गई थी।ऐसे मिलता है राष्ट्रीय दल का दर्जाराष्ट्रीय दल का दर्जा उस पार्टी को मिलता है जिसको देश के 4 राज्यों में राज्य स्तरीय दल का दर्जा प्राप्त हो। एनपीपी के अरुणाचल, मेघालय, मणिपुर और नगालैंड में राज्य स्तरीय दल बनने के साथ ही उसें राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल गया है। इस पर खुशी जताते हुए कोनराड संगमा ने ट्वीट करके लिखा है कि यह बहुत भावुकता क्षण है कि पीए संगमा द्वारा स्थापित पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिला है। यह सिर्फ एनपीपी के लिए ही गौरव की बात नहीं है बल्कि समूचे पूर्वोत्तर के लिए एक उपलब्धि है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XB8tw1

कोई टिप्पणी नहीं