कहां हम कहां तुम को मिली सरहाना, समारोह में कई अभिनेत्रियां हुईं शामिल

स्टार प्लस के नए शो कहां हम कहां तुम को बीते दिन शो की मुख्य जोड़ी दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर सहित सर्जन्स और अन्य टेलीविजन अभिनेताओं की मौजूदगी में एक अनूठे कॉन्सेप्ट के साथ लॉन्च किया गया है जिसे देशभर में काफी सरहाया जा रहा है। अब एक अनोखा सम्मेलन सम्मेलन शहर में आयोजित किया जाएगा जिसमें दोनों विभाग के दिग्गज उपस्थित होंगे। इस समारोह में उपस्थित होने वाली अभिनेत्रियों में अदा खान, रश्मि देसाई, तनाज कुर्रिम और अलीशा पंवार जैसे नाम शामिल है, वही शहर के टॉप सर्जन डॉक्टर अमनदीप गुजराल (स्पाइन सर्जन), विराल देसाई (प्लास्टिक सर्जन) उपस्थित होंगे। शो कहां हम कहां तुम में एक नई अवधारणा के साथ एक नई प्रेम कहानी देखने मिलेगी जो समकालीन समय में प्रेम और रिश्तों पर नए सिरे से आधारित है।दीपिका और करण की एक नई जोड़ी के साथ जो क्रमश: एक अभिनेत्री और सर्जन का किरदार निभा रहे है, यह आगामी शो में दो अलग-अलग दुनिया से वास्ता रखने वाले दो पात्रों की कहानी है, जो अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ दो अलग-अलग पेशे से तालुख रखते हैं। शो के पहले ट्रेलर में सैफ अली खान ने ऑन-स्क्रीन जोड़े का परिचय दिया था जिसने दर्शकों के जहन में सवाल खड़े कर दिए है कि हालांकि उनके दिल एक हैं, लेकिन क्या वे एक दूसरे को समझने में कामयाब होंगे, जिसमें दो डिमांडिंग कॅरियर होने के साथ-साथ कोम्प्रोमाईज की आवश्यकता है। टेलीविजन के इतिहास में पहली बार दो विभिन्न क्षेत्र के दिग्गज एक ही छत के नीचे नजर आएंगे। यकीनन यह शो यूनिक कॉन्सेप्ट इवेंट जितना ही मजेदार होने वाला है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XjDhVl
कोई टिप्पणी नहीं