सुबह-सुबह स्टेडियम में दौड़ने लगे खेल मंत्री, देखने वाले रह गए दंग

नवनियुक्त खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी उस समय हैरान कर दिया जब वे सुबह-सुबह जोगिंग में उनका साथ देने के लिए वहां पहुंचे। रिजिजू खेल परिसर में सुविधाओं का जायजा लेने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।खेल मंत्री ने इस दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से बात की और उनसे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सुझाव मांगे। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इस अनऔपचारिक वार्तालाप में खेल मंत्री से अपने विचार साझा किए।वार्मअप करने के बाद मंत्री ने भाला फेंके पर अपने हाथ आजमाए। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ ही सुबह का नाश्ता किया।नाश्ते के टेबल पर रिजिजू ने जिमनास्टिक के खिलाड़ियों से इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनके हाल ही में खत्म हुए शिविर के बारे में जानकारी ली।
आज सुबह नेहरु स्टेडीयम गया खिलाड़ियों से मिलने। अच्छी सुविधाओं के साथ, खिलाड़ियों को चाहिए अच्छा पोषण, अच्छा प्रशिक्षण और अच्छे प्रशिक्षक। हम @narendramodi जी की अगुवाई में अपने खिलाड़ियों की हर ज़रूरत पूरी करेंगे। pic.twitter.com/2RCm5VYmNZ
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 14, 2019
Early "Morning Mingling" with the top Athletes undergoing rigorous training at Nehru Stadium, New Delhi. Best possible facilities will be provided to them and will put best efforts to spread PM @narendramodi ji's @kheloindia abhiyaan across the country. pic.twitter.com/wG0GPZAV56
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 14, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Zs5OoW
कोई टिप्पणी नहीं