Breaking News

किरण रिजिजू को खेल मंत्री बनने पर पेफी ने दी बधाई


फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) ने किरण रिजिजू को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि एक उर्जावान युवा के खेल मंत्री बनने से ना केवल खेलों में भारत का स्तर सुधरेगा बल्कि रिजिजू देश के प्रतिभाशाली युवा खिलाडिय़ों में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे। पेफी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पियूष जैन ने उम्मीद जताई कि नए खेल मंत्री किरण रिजिजू के आने से खेल मंत्रालय एक नयी ऊर्जा के साथ 2020 ओलंपिक के लिए तैयारी करेगा और अधिक से अधिक पदक लेकर आयेगा ढ्ढ उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति रिजिजू जी का लगाव एवं उनके द्वारा खेलों के कई सफल आयोजन में हरसंभव सहयोग देने का सकारात्मक व्यवहार भी किसी से छिपा नहीं है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MpsmVU

कोई टिप्पणी नहीं