6GB रैम वाले स्मार्टफोन Infinix Hot 7 Pro की सेल शुरू, कीमत 9,000 से भी कम
नई दिल्ली: Infinix Hot 7 Pro स्मार्टफोन को आज से सेल में लगाया जा रहा है। ये दुनिया का पहला सबसे सस्ता 6 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से खरीद सकते हैं। कंपनी अपने इस हैंडसेट को 1000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के तहत 17 जून से लेकर 21 जून तक बेचेगी। इस दौरान ग्राहक स्मार्टफोन को 8,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। ग्राहकों को ये फोन ब्लैक और एक्वा ब्लू कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।
यह भी पढ़ें- 90 दिनों की वैधता के साथ BSNL ने 168 रुपये का इंटरनेशनल रोमिंग पैक किया पेश, मिलेगा अनलिमिटेड फायदा
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Infinix Hot 7 Pro में 6.19 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन Android 9 Pie-based XOS 5.0 आउट ऑफ बॉक्स पर काम करता है। इसमें 6GB RAM के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।
यह भी पढ़ें- World Cup TV Dhamaka Sale: 55इंच, 49इंच और 43इंच वाले MI Smart TV पर मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए भी फोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/31CgEe9
कोई टिप्पणी नहीं