Breaking News

65वीं जूनियर बॉल बैडमिंटन के लिए तैयार हैं इस राज्य की लड़कियां


65वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिटन प्रतियोगिता पांच जून से नौ जून तक मणिपुर के इंफाल में होने जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश की लड़कियों की टीम का नेत़ृत्व कैथल की लड़की यशिका कर रही है। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ी कोमल भी टीम में शामिल है। आपको बता दें कि पूरे प्रदेश से दोनों ही टीमों के लिए 10-10 खिलाड़ियों का चयन मई में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था। उसके बाद दो दिनों तक खिलाड़ियों का कैंप भी लगाया गया था। खिलाड़ियों को प्रिंसिपल कविता, सुखबीर चहल, विजेंद्र सिंह ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से सारा सामान देकर रवाना किया और शुभकामनाएं भी दी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wFTkOn

कोई टिप्पणी नहीं