Breaking News

हॉकी: पहले मैच भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, रूस को 10-0 से रौंदा


भारतीय टीम ने गुरुवार को कलिंगा स्टेडियम में अपनी ताकत का परिचय देत हुए एफआईएच सीरीज फाइनल्स के पहले मैच में रूस को 10-0 से हरा दिया।कलिंगा स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत को हालांकि पहले गोल के लिए 13 मिनट तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन पहले हाफ में 3 गोल करने के बाद भारत ने दूसरे हाफ में 7 गोल दागे। भारत की जीत में हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने 2-2 गोल किये।भारत को नीलकांत शर्मा ने 13वें मिनट में मैदानी गोल कर बढ़त दिलाई। सिमरनजीत सिंह ने 19वें मिनट में भारत का दूसरा गोल किया। अमित रोहिदास ने 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत का तीसरा गोल किया।हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया, जबकि वरुण कुमार ने 34वें मिनट पर भारत का पांचवां गोल किया। गुरसाहिबजीत सिंह ने 37वें मिनट में मैदानी गोल किया और भारत 6-0 से आगे हो गया। आकाशदीप सिंह ने 42वें और विवेक प्रसाद ने 45वें मिनट में मैदानी गोल करते हुए भारत की बढ़त को 8-0 पहुंचा दिया। हरमनप्रीत ने 48वें मिनट में पेनल्टी कार्नर और आकाशदीप ने 56वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को परफेक्ट-10 से जीत दिला दी। भारत ने अपने 10 गोलों में से 4 पेनल्टी कॉर्नर पर किये। भारत के लिए नीलकांत शर्मा (13), सिमरनजीत सिंह (19), अमित रोहिदास (20), हरमनप्रीत सिंह (32, 48), वरुण कुमार (34), गुरसाहिब जीत सिंह (37), आकाशदीप सिंह (42,56), विवेक सागर प्रसाद (45) ने गोल किए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KzdxO0

कोई टिप्पणी नहीं