Breaking News

Railway ने शुरू की खास सुविधा! मुसीबत पड़ने पर दबाएं ये बटन, आसान हो जाएगा सफ़र


रेलवे लगातार अपने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कदम उठाता रहा है। इसी कड़ी में इंडियन रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिब्बों में ‘Talk Back’ बटन की सुविधा उपलब्ध कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चला रहा है। अगर ये पूरी तरह से सफल रहा तो अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि रेलवे ने 2016 में पहली बार महिला डिब्बों में ‘Talk Back’ बटन की सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उपलब्ध कराई थी। इसके बाद सितम्बर 2018 के बाद कई ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई।पश्चिम रेलवे ने लोकल ट्रनों के फस्ट क्लास महिला डिब्बों में ‘Talk Back’ बटन की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके तहत महिला यात्री किसी मुश्किल स्थिति में ट्रेन के गार्ड और मोटरमैन से ‘Talk Back’ बटन के जरिए तुरंत संपर्क किया जा सकता है। अब तक पश्चिम रेलवे की ओर से 70 फीसदी महिला डिब्बों में यह सुविधा दी जा चुकी है।(1) इस सर्विस का गलत इस्तेमाल न हो इसको लेकर रेलवे ने रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की है। गार्ड और मोटरमैन से जो भी बात होगी वो रिकॉर्ड की जाएगा। वहीं किसी दुर्घटना की स्थिति में इस बातचीत को सबूत के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकेगा।(2) एक तरफ जहां महिला यात्री व मोटरमैन या गार्ड से होने वाली बातचीत को रिकॉर्ड किया जा रहा है वहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस बटन पर नजर रखी जाती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WWfHdH

कोई टिप्पणी नहीं