Breaking News

IPL: रियान पराग की अर्धशतक की बदौलत राजस्थान ने बनाए 115 रन


इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। राजस्थान की शुरुआत खराब रही और अजिंक्य रहाणे महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। टीम अभी संभली भी ना थी कि लियाम लिविंगस्टोन (14), संजू सैमसन (5) और महिपाल लोमरोर (8) भी 30 रन के अंदर चलते बने। इस दौरान अमित मिश्रा मैच के 12वें ओवर में हैट्रिक से चूके।हालांकि रियान पराग दूसरे छोर पर टिके रहे और ये युवा बल्लेबाज पारी की आखिरी गेंद पर 50 रन बना आउट हुआ। विपक्षी टीम की ओर से अमित मिश्रा और इशांत शर्मा को 3-3 सफलता हाथ लगी। इनके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके।इस मैच को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले स्थान पर कब्जा जमाने की होगी जो एक दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की वजह से गंवाया है। वहीं राजस्थान भी अपने आखिरी ग्रुप मैच में जीत हासिल करने के और प्लेऑफ में जाने की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।दोनों टीमें इस प्रकार हैं-राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, कृष्णप्पा गौतम, रियान पराग, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, ईश सोढ़ी, ओशाने थॉमस और वरुण एरॉन। दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vzpCKq

कोई टिप्पणी नहीं