Breaking News

पॉवर और माइलेज में बाइक्स को टक्कर देगी hero के ये सस्ती स्कूटी, 13 मई को होगी लॉन्चिंग

नई दिल्ली: 13 मई को हीरो मोटोकॉर्प भारत में नई हीरो मैस्ट्रो एज 125 (Hero maestro edge 125 ) को लॉन्च करने जा रही है। नई हीरो मैस्ट्रो को 2018 ऑटो एक्सपो में हीरो डेस्टिनी (hero destiny ) के साथ पेश किया गया था। हालांकि कंपनी ने destiny को तो 2018 में लॉन्च कर दिया लेकिन maestro का लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं।

Activa और टीवीएस स्कूटी की छुट्टी करेगा Bajaj Chetak, 13 साल बाद हो रही है वापसी

आपको बता दें कि हीरो मैस्ट्रो को कंपनी नए स्टाइल और इंजन के साथ लाएगी । उम्मीद है कि हीरो मैस्ट्रो का इंजन और फीचर्स डेस्टिनी से इंस्पायर होंगे। इस स्कूटी का इंजन BS-VI नार्म्स के हिसाब से होगा।

यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि हीरो मोटोकॉर्प का ये पहली स्कूटर होगा जिसका इंजन BS-VI नार्म्स के हिसाब से होगा। नए नियमों के अनुसार कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी जोड़ा जा सकता है। कंपनी नए ट्रेंड्स के अनुसार मैस्ट्रो को डिजाइन कर सकती है।

डुकाटी स्क्रैम्बलर को टक्कर देगी Triumph की Scrambler 1200, 23 मई को लॉन्च होगी, देखें वीडियो

कंपनी ने अभी इसके इंजन के बारें में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन खबरों की मानें तो नए हीरो मैस्ट्रो एज 125 में 124.6cc इंजन लगाया जा सकता है, हालांकि इसका पॉवर आउटपुट थोड़ा अलग रखा जाएगा। इसके अलावा इसमें डेस्टिनी की ही तरह i3s स्टार्ट-स्टॉप टेक्निक का प्रयोग किया जा सकता है। यह तकनीक टू व्हीलर्स की फ्यूल एफिसिएंसी को बढ़ाने में मदद करता है। कंपनी नए हीरो प्लेजर Hero RO PLEASURE ) को भी इसके साथ उतार सकती है।

कीमत- इंजन में बदलाव के अलावा कीमत में भी थोड़ा इजाफा हो सकता है। फिलहाल मार्केट में Maestro Edge 51,530 रुपए की कीमत पर मिल रहा है।

Maruti Alto 800 को टक्कर देगा santro का सस्ता मॉडल, जानें कब तक होगा लॉन्च



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WwZRpL

कोई टिप्पणी नहीं