Breaking News

Election 2019: BJP के शानदार जीत पर मैरी कॉम ने दी PM मोदी को दी बधाई


नरेंद्र मोदी का जादू इस बार 2014 से भी ज्यादा दिखा। बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पिछली बार से भी ज्यादा सीटें जीती है। बीजेपी ने इसबार के चुनाव में अपने दम पर 300 के आंकड़े को पार कर लिया। एनडीए गठबंधन कुल 352 सीटें जीतने में सफल रहा है। बीजेपी की इस जीत में पीएम मोदी का चेहरा और बीजेपी चीफ अमित शाह रणनीति को अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस शानदार जीत के लिए भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने बधाई दी है। मैरी कॉम ने बधाई देते हुए लिखा, नरेंद्र मोदी जी और भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए बधाई। नए भारत के निर्माण के लिए शुभकामनाएं। मैरी कॉम के इस ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, आपके शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया मैरी कॉम।इस चुनाव में बात करें कांग्रेस की तो पार्टी ने 52 सीटें जीती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की हार स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दे दी है। अमेठी से राहुल को हार का सामना करना पड़ा है। राहुल ने स्मृति ईरानी को जीत की बधाई दे दी है। हालांकि वह केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीत गए हैं।आपको बता दें कि पिछली बार कांग्रेस 44 सीटों पर सिमट गई थी और बीजेपी अपने दम पर 282 सीटें जीती थी। कांग्रेस को विपक्ष के नेता लायक सीटें भी नहीं आई थीं। लोकसभा में विपक्ष के नेता के लिए संबंधित पार्टी के 55 सांसद होने चाहिए और अभीतक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस इस बार भी नेता प्रतिपक्ष के पद तक के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। यूपी में करिश्माउत्तर प्रदेश में महागठबंधन पर पीएम नरेंद्र मोदी का करिश्मा भारी पड़ता दिख रहा है। 80 सीटों में से एनडीए ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीएसपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि एसपी के खाते में 5 सीट गए हैं। कांग्रेस केवल रायबरेली की सीट जीत पाई है। यूपी में मोदी के सामने गठबंधन का दांंव पूरी तरफ फेल हो गया। पिछली बार बीजेपी को यूपी में 71 और उसकी सहयोगी अपना दल के खाते में 2 सीटें आई थीं। बंगाल में दीदी के गढ़ में बीजेपीपश्चिम बंगाल में बीजेपी टीएमसी के गढ़ में सेंध लगाने में सफल होती दिख रही है। राज्य के 42 सीटों में से टीएमसी 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी के खाते में 18 सीटें गई हैं। कांग्रेस केवल 2 सीट ही जीत पाई। बता दें कि बीजेपी ने राज्य में पूरी ताकत झोंक दी थी। बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा था। राज्य से लेफ्ट का सफाया हो गया। पिछली बार बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में सिर्फ 2 सीटें जीती थी।बिहार में गठबंधन फेलबिहार में भी एनडीए गठबंधन भारी बहुमत बना चुका है। राज्य की 40 सीटों में से 39 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस केवल 1 सीट किशनगंज से जीती है। बता दें कि 2014 में एनडीए ने राज्य में 32 सीटें जीती थीं। इसबार यह आंकड़ा ऊपर चला गया है। गठबंधन बिहार में बुरी तरह परास्त हो गया। यहां तक की राज्य की बड़ी पार्टी आरजेडी अपने गठन के बाद पहली बार राज्य में खाता भी नहीं खोल पाई है।ओडिशा में BJP की सेंधओडिशा में भी बीजेपी ने अपने पिछले प्रदर्शन को सुधारा है। यहां बीजेपी ने 9और बीजेडी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने एक बार फिर वापसी की है। पिछली बार ओडिशा उन कुछ चुनिंदा राज्यों में था, जो मोदी लहर से प्रभावित नहीं था।महाराष्ट्र में भगवायूपी के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में भी मोदी मैजिक दिख रहा है। सूबे की 48 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 41, यूपीए को 5 और अन्य को 2 सीटों मिली हैं।दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड में BJP का क्लीन स्वीपपिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी आगे है। इसी तरह हिमाचल की सभी 4 और उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और एमपी पूरी तरह भगवामयगुजरात में पिछली बार की तरह बीजेपी ने इस बार भी सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी तरह राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।मध्य प्रदेश की 29 में से 28 पर भगवा पार्टी ने जीत दर्ज की है। राज्य में कांग्रेस केवल छिंदवाड़ा सीट ही निकाल पाई है। यहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव मैदान में थे। हरियाणा की सभी 10 सीटें बीजेपी के खाते में आए हैं।कर्नाटक में भी खिला कमल, झारखंड में भी भगवा लहरकर्नाटक में भी बीजेपी का प्रदर्शन जबरदस्त है। सूबे की कुल 28 सीटों में से बीजेपी ने 25 सीटें जीती हैं। 2 पर यूपीए और एक सीट पर अन्य आगे है। इसी तरह, झारखंड में भी बीजेपी का प्रदर्शन दमदार दिख रहा है। सूबे की कुल 14 सीटों में से बीजेपी 11 सीटों पर जीत मिली है, एक पर उसकी सहयोगी आजसू ने मैदान मारा है। यूपीए केवल 2 सीटों पर जीत पाई है।केरल और पंजाब ने बचाई कांग्रेस की नाककांग्रेस इस बार भी अपने अबतक के लचर प्रदर्शन के करीब ही दिख रही है। 2014 में महज 44 सीटों पर सिमटने वाली देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस बार भी उसी आंकड़े के इर्द-गिर्द है। पार्टी ने 52 सीटों जीती हैं। इनमें से केरल से 15 सीटों कांग्रेस के खाते में आई है। राज्य में लोकसभा की कुल 20 सीटें हैं। इसी तरह, कांग्रेस पंजाब में बढ़िया प्रदर्शन किया और पार्टी ने यहां 8 सीटों पर दर्ज की है। एनडीए 4 और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 542 सीटों पर कुल 7 चरणों में चुनाव हुए थे। तमिलनाडु के वेल्लौर लोकसभा चुनाव को रद्द कर दिया था। वेल्लौर में बड़े पैमाने पर कैश बरामद होने के बाद चुनाव आयोग ने वहां का चुनाव रद्द करने की घोष की थी। लोकसभा के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर हुई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VSdRcG

कोई टिप्पणी नहीं