विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस हुआ कामख्या रेलवे स्टेशन

कामाख्या रेलवे स्टेशन दिन प्रतिदिन पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन बनते जा रहा है। इस स्टेशन से ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें यात्रा शुरू कर रही हैं। फलस्वरूप यात्रियों के लिए और सुविधाओं के प्रावधान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास के कई कार्य किए गए हैं।एनएफ रेलवे ने हाल ही में यात्रियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाओं का संयोजन कर कामाख्या रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं में सुधार किया है। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त प्रयास से स्टेशन का विकास किया जा रहा है। हाल ही में कामख्या स्टेशन पर यात्रियों के लिए मुफ्त वाईफाई, एसी, टीवी इत्यादि की सुविधा के साथ 10 कमरों वाले विश्राम कक्ष का निर्माण किया गया है।पुरुष व महिला यात्रियों के लिए 10-10 बेडों वाले डारमेट्री का प्रावधान किया गया। स्टेशन पर डिजिटल डिसप्ले सिस्टम, मोबइल चार्जिंग प्वाइंट, एसी, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग वॉशरूम,पेय जल, टीवी एवं फीडबैक प्रणाली के साथ 120 यात्रियों को ठहराने की क्षमता वाले एक प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था की गई।स्टेशन पर एक कैफेटेरिया का प्रावधान किया गया। स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कलाकारों की वॉल पेंटिंग लगाई गई है। सामान घर का निर्माण तथा पानी के बूथों, शौचालयों का नवीनीकरण का कार्य चल रहा है।उल्लेखनीय है कि कामाख्या स्टेशन से कई ट्रेनें यात्रा शुरू कर रही हैं, जिसमें नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, कामाख्या यशवंतपुर एक्सप्रेस, कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, कामाख्या-इंदौर एक्सप्रेस तथा अन्य कई मेल/एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में सवार होने वाले यात्री अब इन उन्नत श्रेणी की सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Lu6dW0
कोई टिप्पणी नहीं