इंडियन ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के आज होंगे मुकाबले

गुवाहाटी में दूसरी इंडिया ओपेन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आज पुरुष और महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। सभी की निगाहें 51 किलोग्राम भार वर्ग में जानी-मानी मुक्केबाज एम.सी.मैरीकॉम और निखत ज़रीन के बीच होने वाले मुकाबले पर लगी हैं। मैरीकॉम ने र्क्वाटर फाइनल में नेपाल के प्रतिद्वंदी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ज़रीन भी मैरीकॉम के खिलाफ बहुप्रत्याशी सेमीफाइनल के लिए तैयार है। एक दूसरे मैच में असम के जमुना बोरो का सामना मीना कुमारी से होगा। जबकि लवलीना उज़बेकिस्तान की यूनोसोवा से भिड़ेगी।इसके अलावा असम के ही अंकुशिता बोरो, पविलाओ बसुमतारी के खिलाफ लड़ेंगे। इधर, पुरूषों के सेमी फाइनल में 60 किलो वर्ग में असम के शिवा थापा, पोलैंड के क्रिस्टियन से भिड़ेंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EtJ4x0
कोई टिप्पणी नहीं