Breaking News

यहां के लोगों की सोते सोते हो जाती है मौत, डाॅक्टर के पास भी नहीं है इसका जवाब


कहते है कि नींद हर इंसान को सबसे प्यारी होती है। दुनिया में सभी लोगों को कभी भी नींद आ जाती है। तभी तो कहा जाता है कि कभी भी नींद का विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये कभी भी आ सकती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर लोग सड़क पर चलते चलते सो जाते हैं।इतना ही नहीं अगर कोई ऑफिस भी जा रहा होता है तो वो भी सो जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे हैं कजाकिस्तान के एक छोटे से गांव कलाची की। इस गांव के बारे में बताया जाता है कि गांव के लोग एक गंभीर समस्या से पीड़ित हैं। इसकी वजह से यहां के लोग कभी भी और किसी भी समय सो जाते हैं।सबसे अलग बात ये है कि यहां के लोगों को इस बात तक का पता नहीं होता कि अगर ये एक बार सो गए, तो कब जागेंगे। इस गांव की आबादी 810 है। जिसमें से करीब 200 लोग इस बीमारी का शिकार हो रखे हैं। हैरान कर देने वाली बात है कि सोने की हद तब हो जाती है जब लोग एक बार सोने के बाद कभी भी नहीं उठ पाते हैं। कई ऐसे लोग हैं जिनकी सोते सोते मौत हो गई। इस गांव के ऊपर वैज्ञानिकों द्वारा अध्ययन किया गया, तो पता चला कि इस गांव के क्षेत्र में कार्बन मोनो ऑक्साइड और हाइड्रो कार्बन की मात्रा काफी उच्च स्तर पर मौजूद है। सबसे चौंका देने वाली बात है कि डॉक्टर और वैज्ञानिक भी अभी तक नींद आने का कारण नहीं बता सके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wfNC5p

कोई टिप्पणी नहीं