गर्मी से राहत के साथ बेहतरीन नजारे, जरूर जाएं उत्तराखंड के इन जगहों पर

गर्मी में बढ़ते तापमान से छुटकारा पाने के लिए हर कोई पहाड़ों की ओर भाग रहा है। दिल्ली व उसके आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों की सबसे पसंदीदा जगह उत्तराखंड है। इस प्रदेश में कई ऐसे बेस्ट डेस्टिनेशन हैं जो पर्यटकों को लुभाते हैं। लेकिन हम आपको उन डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कम लोग जानते हैं। रानीखेतविशाल हरे घास के मैदान, शांत वातावरण और गर्मजोशी जैसी खूबियों के साथ रानीखत हर चीज में बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेश है। चारों तरफ प्राकृतिक खूबसूरती नजर आएगी। रानीखेत में नंदादेवी के दर्शन आप कर सकते हैं। नौकुचियातालनौ कोनों वाला यह ताल अपने साथ कई रहस्यों को समेटे हुए है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी ने भी इस ताल के नौ कोनों के साथ देख लिया तो मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। ताल के इन नौ कोनों सी वजह से इस जगह का नाम नौकुचियाताल पड़ा है। यहां वीकेंड्स पर ढेर सारे पर्यटक एकत्रित होते हैं। मंडला का जंगलछुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड मंडल गांव बेस्ट डेस्टिनेशन है। मंडल गांव चमौली जिले में स्थित है। यहां आपको बहुत ही करीब से प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलेगा। यहां आपको शांति और सुकून का एहसास होगा। लोहाघाटसड़कों के किनारे लगे देवदार के वृक्ष, रंग-बिरंगे फूल इस जगह को जन्नत जैसा खूबसूरत बना देते हैं। यहां आपको ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही तरह की सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WKLNcg
कोई टिप्पणी नहीं