मोदी को याद आई सूपर्णखा, कारण जानकर रह जाओगे हैरान

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान जोर से हंसी कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने एक वीडियो शेयर कर इस विवाद को और तूल दे दिया है। केंद्रीय मंत्री के वीडियो को अब तक कई बार लोग शेयर कर चुके हैं। रिजिजू द्वारा शेयर वीडियो में रामायण के उस दृश्य को दिखाया गया है, जिसमें रावण की बहन शूर्पणखा भगवान राम के लिए प्रस्ताव लेकर पंचवटी पहुंचती है। लक्ष्मण ने उसी वक्त शूर्पणखा का नाक काट डाला था। रिजिजू ने इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यसभा में दिए गए भाषण से भी जोड़ दिया है। उन्होंने यह वीडियो बुधवार देर रात को शेयर किया था। नाराज रेणुका चौधरी ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की बात कही है। उन्होंने इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया है। वहीं मामला तूल पकडऩे पर रिजिजू ने कहा कि मैंने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसे देश देख रहा है। मैंने उसमें किसी का नाम नहीं लिखा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2JHfetc
कोई टिप्पणी नहीं