Breaking News

रात में चमकता है ये समुद्री तट, यादगार बन जाएगी आपकी ट्रिप


घूमने की प्लानिंग तो शुरू हो गई होगी क्योंकि छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। हिल स्टेशन या किसी रेगुलर जगह नहीं जाना चाहते हैं तो हम वो जगह बताने जा रहे हैं, जिसकी बुकिंग आप झट से कर लेंगे। भारत में अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती का पिटारा है जिसे जितना घूमेंगे कम है। इस गर्मी समुद्र किनारे सुंदर बीच का भी आनंद ले सकते हैं। हालांकि, बीच सुनते ही गोवा का ख्याल आता होगा या फिर मुंबई जाने का मन करता होगा। लेकिन इसके अलावा आप भव्य मंदिरों और समुद्रों के शहर भुवनेश्वर के ट्रिप पर जा सकते हैं। जहां चमकते हुए खूबसूरत बीच पर आप अपने दोस्तों के साथ बैठकर नई यादें बना सकते हैं। ओडिशा का चांदीपुर तट 480 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी तट रेखा है। रात में चमकते तारों, जुगनूओं को तो देखा ही होगा। जुगनुओं के चमकने की प्रक्रिया को ( Bioluminiscence ) बैओलुमिनिसेंसे कहते हैं। जुगनूओं के अलावा भी कई जीव चमकते हैं। यही वजह है कि समुद्री तट भी रात में चमकते हैं। समुद्र में कई जीव हैं जो जुगनूओं की तरह ही चमकते हैं। कई बार वो तैर कर तट तक पहुंच जाते हैं और इस वजह से समुद्री तट भी चमकने लगते हैं। भीतरकनिका नेशनल पार्क में स्थित समुद्री तट पर रात में अद्भुत नजारा दिखता है। नीली लहरों की घटना केवल लक्षद्वीप के कवर्त्ती द्वीप में देखी गई थी। हाल ही में मुंबई के जुहू बीच पर नीली लहरें भी देखी गईं थीं।हवाई सफर तय करेंगे तो भितरकनिका नेशनल पार्क का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भुवनेश्वर है। वहां से टैक्सी बुक करके नेशनल पार्क तक पहुंचा जा सकता है। रेल मार्ग से जाना है तो नेशनल पार्क के नजदीकी रेलवे स्टेशन भद्रक और पारादीप हैं। वहां से टैक्सी से नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PUo8Uf

कोई टिप्पणी नहीं