Breaking News

मुर्गे ने ली युवक की इस तरह से जान, देखने वालों के हो गए रोंगटे खड़े


सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उठाते दिखें असम राज्य वासी। राज्य के कुछ स्थानों में जानवरों की लड़ार्इ की पुरानी परंपरा निभार्इ गर्इ। इस दौरान जहां मुर्गे की लड़ार्इ में एक युवक की जान चली गर्इ तो वहीं आहतगुड़ी का चर्चित भैंसा युद्ध भी जाेशों-खरोश से मनाया गया आैर प्रशासन कुछ नहीं कर पाया।असम राज्य के चरार्इ जिले के बारहाट इलाके में मुर्गों की लड़ार्इ की प्रतियाेगिता के दौरान एक घटना घट गर्इ। जानकारी के मुताबिक संताेष सोना नामक एक युवक मुर्गों की लड़ार्इ को लेकर हुए विवाद के दौरान मारा गया। बता दें कि उसकी गर्दन पर मुर्गे के टांग में लगे चाकू के वार से वह मारा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि जानवरों की लड़ार्इ पर सुप्रीम कोर्ट भी रोक लगा चुका है। इसके अलावा ह्यूमन सोसाइटी इंरटनेशनल, इंडिया आैर केंद्रिय पर्यावरण आैर वन मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय पशु कल्याण परिषद ने भी राज्य सरकार को इस बारे में सचेत किया हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2K3a1Lo

कोई टिप्पणी नहीं