इंजन से ज्यादा इंपॉर्टेंट होती है कार की बैटरी, इस तरह से रखें ख्याल नहीं तो...
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि कार के मालिक अपनी कार के इंजन और बाकी कार के लुक्स का तो बहुत ख्याल रखते हैं लेकिन कार की बैटरी को नजरंदाज करते हैं । ऐसा करते वक्त वो भूल जाते हैं कि कार की बैटरी के खराब होने पर लाखों की कार भी कबाड़ हो जाती है । कार की बैटरी कार के इंजन से कम इंपार्टेंट नहीं है। इसीलिए इसका भी उतना ही ख्याल रखना चाहिए जितना कि किसी और हिस्से का । अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप बड़ी मुसीबत को दावत दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कार की बैटरी का किस तरह से ख्याल रखें ताकि वो सालों-साल बिना किसी परेशानी के चलती रहे।
अमिताभ और कैटरीना के बाद अब रैपर बादशाह ने खरीदी करोड़ों की कार, जानें क्या है फीचर्स
इन वजहों से कार की बैटरी देती है परेशानी-
- अनजाने में गाड़ी की हेडलाइट ऑन करके छोड़ देने से कार की बैटरी अपने आप डिस्चार्ज हो जाती है।
- हार्न ज्यादा बजाने के कारण
- मेंटेनेंस फ्री बैटरी होने पर उसकी बिल्कुल केयर न करने पर
इस तरह से रखें ध्यान-
- रेग्युलर चेकिंग- कार की एनर्जी का मेन सोर्स कार की बैटरी होती है इसीलिए इसे रेग्युलर चेक करने की आदत डालें। सप्ताह में एक बार कार की बैटरी के आस-पास जमा होने वाले एसिड को जरूर साफ करें।
- अगर कार में पानी पड़ता है तो टाइम-टाइम पर बैटरी का वॉटर लेवल चेक करें।
- ग्रीस के इस्तेमाल से बचें- कार की बैटरी के आसपास भूल कर भी ग्रीस का इस्तेमाल न करें। अगर लोकल सर्विस स्टेशन से सर्विसिंग कराते हैं तो मकैनिक को ऐसा न करने की हिदायत दें। ग्रीस की जगह पैट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा हमेशा बेटरी पैनल को साफ रखें।
- बैटरी के एकदम खराब होने का इंतजार न करें बल्कि वक्त रहते उसे बदल लें। कई बार लोग वारंटी पीरियड के बाद भी बैटरी इस्तेमाल करते रहते हैं ऐसे में बैटरी का प्रॉब्लम देना स्वाभाविक है।
- कार को ओवर हीट से बचाए, दरअसल ज्यादा गरम होने की वजह से कार की बैटरी का पानी सूख जाता है, और इसलिए बैटरी ठीक रखनी है तो कार के इंजन को गर्म होने से बचाएं.
-
कार के इस हिस्से में बैठने वालों को एक्सीडेंट में लगती है खतरनाक चोट, चली जाती है जान
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PI4zOM
कोई टिप्पणी नहीं