Breaking News

इस बार गर्मी में है घूमने जाएं नॉर्थ ईस्ट, यादगार होगा सफर


इस बार की गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नॉर्थ ईस्ट आपके लिए बेहतर विक्लप साबित हो सकता है। नॉर्थ ईस्ट में कुल सात प्रदेश हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं और आप यहां अपनों के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट के पहाड़, वॉटरफाल्स, मौसम ट्रैवलर्स के बीच काफी लोकप्रिय ह। हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उत्तर पूर्वी भाग के कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में। पेलिंगसिक्किम स्थित पेलिंग अपने हसीन वादियों और पेड़ों से घिरे पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यहां के नजारे आपको बहुत पसंद आएंगे। आप यहां से कंचनजंगा, काबुरो और हिमालय की चोटियों को देख सकते हैं। यहां टूरिस्टों के ठहरने के बेहतरीन प्रबंध है। आप यहां पर लोक संस्कृति को करीब से जान सकते हैं और स्थानीय स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। पेलिंग में आप जॉर्ज ब्रिज, पीम यांगत्से मठ, पवित्र झील खेचेओपालरी व रॉक गार्डन घूम सकते हैं। गंगटोकसिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत खूबसूरत है। सिक्किम जाने के लिए आपको बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरना होगा। यहां से गंगटोक 124 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बागडोगरा आप ट्रेन से भी जा सकते हैं। गंगटोक की खूबसूरती देखते ही बनती है। आपको यहां पर शांति और सुकून का एहसास होगा। शिलांगमेघालय स्थित शिलांग देशी-विदेशी टूरिस्टों के बीच बहुत लोकप्रिय रहा है। पहाड़ी पर बसा यह आकर्षक स्थल कभी असम की राजधानी थी। लेकिन विभाजन के बाद यह मेघालय के हिस्से में आ गया। शिलांग में हमेशा मौसम सुहावना रहता है। आप यहां पर किसी समय भी अपने परिवार व दोस्तों के साथ आ सकते हैं। अरुणाचलपूर्वोत्तर भारत के सेवेन सिस्टर राज्यों में से एक अरुणाचल प्रदेश एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है, जो आज भी पर्यटकों की बाह जोट रहा है। प्रकृति से लबरेज अरुणाचल प्रदेश हरी - भरी घाटियों और करामती पहाडि़यों वाला पर्यटन स्‍थल है। यहां घूमने के लिए असंख्य जगहें हैं, जिनमे से एक है रोइंग, जोकि लोअर दिबांग वैली जिले का मुख्‍यालय है। यह अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग का एक हिस्‍सा है। रोइंग का उत्‍तरी हिस्‍सा दिबांग घाटी की पहाडि़यों और नदियों से घिरा हुआ है, पूर्वी हिस्‍से में लोहित जिला स्थित है और पश्चिमी भाग में मैकमोहन रेखा व अरूणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले बसे हूए है, वहीं दक्षिणी छोर पर असम का तिनसुकिया जिला स्थित है।बर्फ से ढकी चोटियां, अशांत नदियां, रहस्‍यवादी पहाडियां और यहां पाएं जाने वाले जीव - जन्‍तु और सुंदर वनस्‍पतियां, रोइंग के कुछ प्रमुख आकर्षण है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध रोइंग में रंगीन और आकर्षक जनजातियां व प्राचीन पुरातात्विक स्‍थल है जो प्रकृति प्रेमियों, साहसिक पर्यटकों, पुरातत्‍वविदों और मानव विज्ञानी के बीच इस जगह को बेहद खास बना देते है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VUSETt

कोई टिप्पणी नहीं