Breaking News

अपनी यात्रा को जायके के साथ बनाएं दिलचस्प, यहां के व्यंजन हैं लाजवाब


यात्राएं तब और सुखद हो जाती हैं जब आपके जुबान पर स्वादिष्ट भोजन का स्वाद चढ़ता है। कुछ यात्राएं बेस्ट डेस्टिनेशन के लिए याद रह जाती हैं तो कुछ यात्राएं स्वादिष्ट भोजन के लिए जीवनभर यादों के बक्से में बंद हो जाती हैं। खाना जो अपने आप में उसे क्षेत्र की पहचान है। खाने के लाखों लोग दिवाने हैं जो केवल अलग-अलग जगह का स्वाद चखने के लिए यात्रा पर निकल जाते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप बताए गए जगहों पर जाएं तो वहां कौन से व्यंजन का स्वाद चखें।कश्मीर-रोगन जोशअपनी हसीन वादियों और खूबसूरत झीलों के लिए दुनियाभर में मशहूर कश्मीर खाने को लेकर भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। इसलिए आप जब भी कश्मीर की यात्रा पर निकलें तो यहां रोगन जोश का स्वाद जरुर चखें।हिमाचल प्रदेशखूबसूरत ट्रैक, हसीन वादियां, ठंडी हवाएं कितना कुछ है जिसको देखने के लिए हिमाचल की यात्रा पर निकलना चाहिए। इसके अलावा यहां का लजीजदार व्यंजनों में से एक है भे जिसका स्वाद चखने के लिए फूडी यहां आने को मजबूर हैं। भे यानी की लहसुन-प्याज के साथ तैयार किए गए कमल ककड़ियों की ये सब्जी अपने स्वाद के लिए जानी जाती है।उत्तराखंडदेवों की तपो भूमि मंदिरों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए खूब जानी जाती है। लेकिन इसके अलावा उत्तराखंड अपने स्थानीय भोजन के लिए जाना जाता है। झंगोरा एक स्थानीय अनाज है जिसकी खीर गढ़वाल क्षेत्र में मेवे के साथ पकाई जाती है। अगर आपको इसका स्वाद चखना है तो चमोली आ जाएं।सिक्किम-मोमोसिक्किम अपने बेस्ट डेस्टिनेशन के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। यहां आपको स्वादिष्ट मोमो का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।राजस्थान-दाल बाटी चूरमाये राजस्थान के सबसे बेहतरीन व्यंजनो मे से एक है, राजस्थानी खाना दाल बाटी चूरमा के बिना पूरा नहीं होता। गोल बाटियों को घी मे डुबोकर पंचकुटी दाल तथा चूरमा के साथ खाया जाता है। इसके अलावा गट्टे की खिचड़ी भी काफी फेमस है। निसन्देह गट्टे की खिचड़ी राजस्थान की सबसे बेहतरीन चावल की थाली है। यह स्वादिष्ट पकवान जो चावल और मुलायम बेसन के गट्टे से बनता है, शाम के समय का एक बेहतरीन स्नैक्स है।लखनऊ-टुण्डे कबाबयह लाजबाव स्वादिष्ट पकवान है जिसका स्वाद खाने वाले को लंबे समय तक याद रहता हैं। शहर भर में इस तरह के कबाब की कई दुकानें हैं। वास्तव में मुंह में डालते ही पिघलने वाले गल्वती कबाब के लिए आपको मूल और प्रामाणिक दुकानों पर अवश्य जाना चाहिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VueKga

कोई टिप्पणी नहीं