Breaking News

गर्मियों में लें सर्दियों का मजा, घूम आइए ये सारे पहाड़


गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही लोग छुट्टियों की प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है तपती गर्मी से राहत पाना। लेकिन हर कोई शिमला, मनाली या कश्मीर जैसी जगह पर छुट्टी मनाने का प्लान करते हैं। जिस कारण लोगों की भीड़ वहां भी एकत्रित हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ या फिर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हों तो हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको मनाली से भी ज्यादा ठंडक का एहसास होगा। हेमकुंड साहिबउत्तराखंड के चमोली जिले में सिक्खों का मुख्य तीर्थस्थल मौजूद है। जिसे हेमकुंड साहिब भी कहते हैं। यह इलाका ग्लेशियर झील से घिरा हुआ है। लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए 13 किलोमीटर पैदल चलकर या फिर खच्चर द्वारा जा सकते हैं। यह पूरा इलाका ठंड के मौसम में बर्फ से ढक जाता है। इसलिए गर्मी में यहां आना आसान है और सुकून के साथ-साथ ठंडक भी मिलती है। हेमिसएडवेंचर के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर युवाओं के बीच लद्दाख काफी लोकप्रिय है। लेकिन कुछ अनजानी जगहों में से एक जम्मू और कश्मीर का छोटा सा कस्बा हेमिस प्राकृतिक सौंदर्यता से भरा हुआ है। यहां का तापमान बेहद ही कम होता है। गर्मियों के दिनों में आप यहां आकर राहत महसूस करेंगे। कारगिलजम्मू कश्मीर में मौजूद कारगिल सबसे ठंडे इलाकों में से एक है और अपनी कड़कड़ाती ठंड के लिए यह इलाका बेहद फेमस है। सिंधु नदी के साथ ही बसे इस क्षेत्र का तापमान सर्दी के मौसम में -48 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसलिए यहां गर्मी में भी काफी ठंड का एहसास होता है। लेहपुराने राज्य लद्दाख की राजधानी लेह पर्यटकों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। लोग दूर-दूर से यहां की संस्कृति और परंपरा के साथ यहां के कई आकर्षक पर्यटन स्थलों का आनंद लेने आते हैं। यहां पूरे साल तापमान लगभग 7 डिग्री से ज्यादा नहीं होता है। जबकि ठंड में यह तापमान और घट जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IQx4tn

कोई टिप्पणी नहीं