Breaking News

ये है दुनिया का सबसे सस्ता AC, कीमत जानकर आज ही खरीदेंगे आप


भारत में ऐयर कंडीशन (AC) को स्टेटस सिंबल के तौर पर देखा जाता है, यानि अमीरी का प्रतीक। ऐसी आम धारणा है कि पैसे वाले लोग ही AC का उपयोग करते हैं क्योंकि यह महंगा होने के साथ-साथ बिजली की भारी खपत करता है। इन वजहों से कम आमदनी वाले लोग AC नहीं लगवा पाते हैं और चिलचिलाती गर्मी का सामना पंखे और कूलर से करते हैं। लेकिन अगर कूलर या पंखे की कीमत में ही AC मिल जाए और इसका बिजली बिल पंखे से भी कम आए तो AC लगवाने में कोई गुरेज नहीं करेगा। हम आपको एक ऐसी शानदार AC के बारे में बताएंगे जो कि आपके जेब पर ज्यादा असर डाले बिना भरपूर ठंडक देगी।विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है जिससे दुनिया में रोज नए-नए आविष्कार होते हैं। ख़बरों की मानें तो जर्मन के दो इंजीनियरों ने काफी मेहनत के बाद एक छोटी सी AC का निर्माण भी किया है। Evapolar नाम की इस AC को दुनिया का सबसे सस्ता और छोटा ऐसी कहा जा सकता है। इसे आप साथ में कहीं भी ले जा सकते हैं साथ ही यह बहुत ही कम बिजली की खपत भी करता है। लेकिन कूलिंग के मामले में किसी से कम नहीं है। यह 14 स्क्वायर मीटर की कमरे को बिल्कुल चिल्ड कर सकता है। इसके अलावा यह हवा को भी प्यूरीफाई करता है।इस Evapolar को यूएसबी केबल के माध्यम से भी पीसी या लैपटॉप से कनेक्ट करके चलाया जा सकता है। साथ ही इसी में तापमान को भी नियंत्रित करने की क्षमता है हवा की दिशा बदलने के लिए इसमें एसी में घूमने वाले ब्लेड भी लगी हुई है। यह 8 घंटे तक लगातार काम कर सकता है और अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस AC की कीमत सिर्फ 3000 से 3700 हैं। आप इसे ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZZ3siE

कोई टिप्पणी नहीं