Breaking News

रोनाल्डो ने खरीदी 86 करोड़ की कार, स्पीड में बुलेट ट्रेन को देगी मात

नई दिल्ली: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ( Cristiano Ronaldo ) किसी परिचय के मोहताज नहीं है और फुटबाल के मैदान में अपनी परफार्मेंस के चलते ये आए दिन अखबार की सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन इस बार रोनाल्डो अपनी परफार्मेंस नहीं बल्कि कार शॉपिंग के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबरों की मानें तो रोनाल्डो ने दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार बुगाती ला वोइतूर नोइरे ( bugatti la voiture noire ) खरीदी है । इस कार की कीमत 1.1 करोड़ यूरो (करीब 86 करोड़ रुपए) बताई जाती है।

अमिताभ और कैटरीना के बाद अब रैपर बादशाह ने खरीदी करोड़ों की कार, जानें क्या है फीचर्स

हालांकि कंपनी ने अभी तक इस कार को खरीदने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन स्पेनिश स्पोर्ट्स डेली मार्का के मुताबिक, इटैलियन लीग सीरी ए में युवेंटस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली फुटबॉलर ने ये कार खरीदी है। इसके बाद माना जा रहा है कि रोनाल्डो ही इस कार के मालिक हैं। आपको मालूम हो इस कार की डिलीवरी 2021 में होगी यानि 86 करोड़ खर्चने के बावजूद रोनाल्डो को 2 साल तक इंतजार करना पड़ेगा। चलिए फिलहाल आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें-

ग्राहकों को महिन्द्रा का तोहफा, बिना खरीदें घर ले जा सकेंगे कारें

car
  • बुगाती की इस कार का डिजाइन 1936 और 1938 में बनी उसके टाइप 57 एससी अटलांटिक के मॉडल जैसा ही है। बुगाती ला वोइतूर नोइरे में 8.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डब्ल्यू-16 इंजन है। स्पीड की बात करें तो ये कार 260 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
  • इस कार को इसी साल जेनेवा मोटर शो में पहली बार देखा गया था।
  • आपको मालूम हो कि कंपनी अभी इस कार के प्रोटोटाइप के फाइनल वर्जन पर काम कर रही है यही वजह है कि इस कार के लिए फुटबॉलर को इंतजार करना पड़ेगा।
  • रोनाल्डो को कारों का बेहद शौक है उनके पास एस्टन मार्टिन, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एलपी700-4, मर्सिडीज सी क्लास स्पोर्ट कूप, मैक्लॉरेन एमपी4 12सी, उन फरारी 599 जीटीओ, रोल्स रॉयस फैंटम और बेन्टले कॉटिनेंटल जीटीसी स्पीड जैसी कारें पहले से हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GX2UlO

कोई टिप्पणी नहीं