Breaking News

मात्र इतने रुपए से शुरु करें अपना बिजनेस, हर साल कमा सकेंगे 6 लाख रुपए से ज्यादा


अगर आप में बि‍जनेस करने का जज्बा है तो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) आपकी मदद कर सकती है। मुद्रा योजना के तहत आप न केवल लोन ले सकते हैं, बल्कि बिजनेस का पूरा प्रोजेक्‍ट भी तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आप छोटे बिजनेस के रूप में साबुन फैक्‍ट्री लगाने के बारे में सोच सकते हैं। साबुन की डिमांड बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों-कस्‍बों और गांवों में बनी हुई है। जो आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है। आप सिर्फ 4 लाख रुपये में साबुन बनाने की फैक्‍ट्री शुरू कर सकते हैं और अच्‍छी-खासी कमाई भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे शुरू कर सकते हैं बिजनेस... इस तरह के बि‍जनेस को करने में आपको काफी आसानी होगी क्‍योंकि पहली बात तो ये कि इसके हर पहलू को समेटे हुए पूरी डि‍टेल रि‍पोर्ट आपको खुद सरकार मुहैया कराती है। इसके अलावा आपको 80 फीसदी तक लोन भी मि‍ल सकता है। लोन के लि‍ए आपको प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट तैयार करने की जरूरत भी नहीं है क्‍योंकि वह तो सरकार ने पहले ही बना रखी है, आप उसी को यूज कर सकते हैं।हर महीने 50 हजार तक होगी कमाईकुल सात महीने में आप इसकी सारी औपचारि‍कताएं पूरी कर प्रोडक्‍शन शुरू कर सकते हैं। मुद्रा स्‍कीम की प्रोजेक्‍ट प्रोफाइल रिपोर्ट के मुताबिक आप एक साल में करीब 4 लाख कि‍लो का प्रोडक्‍शन कर सकेंगे, जि‍सकी कुल वैल्‍यू करीब 47 लाख रुपये होगी। खर्च और अन्‍य देनदारि‍यां देने के बाद आपको 6 लाख रुपये सालाना प्रॉफि‍ट होगा।इस यूनि‍ट को लगाने के लि‍ए आपको कुल 750 स्‍क्‍वायर फुट के एरि‍या की जरूरत होगी। इसमें 500 स्‍क्‍वायर फीट कवर्ड और बाकी का अनकवर्ड होगा। इसमें मशीनों सहि‍त कुल 8 उपकरण लगेंगे। मशीनों और उन्‍हें लगाने की लागत महज 1 लाख रुपये होगी। इस पूरे सेटअप को लगाने में कुल 15.30 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें जगह, मशीनरी, तीन महीने की वर्किंग कैपिटल शामि‍ल है। इसमें से आपको केवल 3.82 लाख रुपये खर्च करने होंगे, क्‍योंकि बाकी का लोन आप बैंकों से ले सकते हैं।अगर आप इस बि‍जनेस को शुरू करना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी http://bit.ly/1MfYI8G पर मि‍ल जाएगी। लोन आपको कि‍सी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक से मि‍ल जाएगा. मुद्रा योजना के तहत आपको कुल प्रोजेक्‍ट कॉस्‍ट का 80 फीसदी तक लोन मि‍ल सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EsBi6B

कोई टिप्पणी नहीं