हॉकी: कोरिया दौरे के लिए 18 सदस्यीय महिला टीम पेश करेंगी चुनौती, अगुवाई करेंगी रानी

हॉकी इंडिया ने 20 मई से कोरिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की जिसमें स्ट्राइकर रानी रामपाल कप्तान होंगी। मुख्य कोच सोर्ड मारिने के मार्गदर्शन वाली टीम में गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी।साल के शुरू में भारतीय टीम ने स्पेन और आयरलैंड के दौरे किये थे। भारत ने दो मैच जीते, तीन ड्रा कराये जबकि एक में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। टीम ने मलेशिया का दौरा भी किया था जिसमें उन्होंने 4-0 से जीत हासिल की थी। सविता और रजनी इतिमारपू कोरियाई दौरे में तीन मैचों में गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी जबकि चोटिल होने के कारण मलेशिया दौरे में नहीं जा पायी गुरजीत कौर वापसी करेंगी। कोच मारिने ने कहा, ‘मैं रानी और गुरजीत कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ियां के टीम में वापसी से खुश हूं। मुझे इस बात से खुशी है कि वे इन मैचों में खेलने के लिये पूरी तरह से फिट हैं। यह दौरा एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स हिरोशिमा 2019 की तैयारियों के लिये अहम होगा।टीम-गोलकीपर-सविता, रजनी इतिमारपूडिफेंडर-सलीमा टेटे, सुनीता लकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, करिश्मा यादव, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखराम्बाम मिडफील्डर-मोनिका, नवजौत कौर, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज फारवर्ड, रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, ज्योति और नवनीत कौर।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PXG68s
कोई टिप्पणी नहीं