गुवाहाटी के छात्र अरिंदम ने लहराया परचम, सीबीएसई 10वीं में दूसरा स्थान किया हासिल

गुवाहाटी में गुरुकुल ग्रामर स्कूल के छात्र अरिंदम सरमा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10 के परिणाम में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, रिजल्ट 6 मई को घोषित किया गया था। उन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए।बता दें कि 97 छात्र-छात्राओं ने शीर्ष तीन रैंक हासिल किया है। जिसमें 13 रैंक 1 टॉपर, 25 रैंक 2 टॉपर और 59 रैंक 3 टॉपर रहे।गुवाहाटी क्षेत्र के 74.49 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। यहां से कुल 63,238 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। लड़कों में उत्तीर्ण प्रतिशत 74.61 और लड़कियों में 74.36 प्रतिशत रहा। गुवाहाटी क्षेत्र में कुल 337 परीक्षा केंद्र थे।गौर हो कि CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए देश भर के लगभग 18.19 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी और 29 मार्च, 2019 के बीच आयोजित की गई थीं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VMVqdr
कोई टिप्पणी नहीं