धड़ल्ले से बिक रही है Mahindra XUV300, लगातार दूसरे महीने इतने लोगों ने खरीदी ये कार
नई दिल्ली: mahindra xuv300 अपनी लॉन्चिंग के टाइम से ही लोगों को काफी पसंद आ रही है। SsangYong Tivoli- पर बेस्ड इस कॉम्पैक्ट suv के लिए 9 जनवरी को बुकिंग शुरू की गई थी। इस कार की पापुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लॉन्चिंग से पहले ही इसे करीब 4000 लोगों ने बुक कर दिया था।
नई Alto का लुक देखकर हो जाएंगे कंफ्यूज, सस्ती कीमत में मिलेगा माइक्रो SUV का मजा
आपको बता दें कि अपनी लॉन्चिंग महीने यानि फरवरी 2019 में इस कॉम्पैक्ट Suv की 4,484 यूनिट्स बिकीं थीं वहीं मार्च में इस कार की 4,742 यूनिट्स बिकीं। अभी तक mahindra xuv300 लगातार टॉप 3 सेलिंग कारों में अपनी जगह बनाए हुए है।
| jan 2019 | feb 2019 | march 2019 | |
| Brezza | 13,172 | 11,613 | 14,181 |
| nexon | 5095 | 5,263 | 5,616 |
| mahindra xuv300 | not launched | 4,484 | 4,742 |
| ford eco sport | 4,510 | 2156 | 4241 |
आपको बता दें कि महिंद्रा फिलहाल इस कार के ऑटोमैटिक वर्जन पर काम कर रहा है। जो पेट्रोल और डीजल दोनो ऑप्शन्स के साथ आएगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि एक्सयूवी300 के ऑटोमैटिक वर्जन को आने में अगले साल तक का वक्त लग सकता है।
सड़कों पर नहीं दिखेगी Hero की ये मोटरसाइकिल, इस वजह से लिया ये फैसला
चलिए आपको बताते हैं महिन्द्रा के इस कार के पापुलैरिटी के पीछे क्या कारण है। आपको मालूम हो कि XUV300, को भारतीय बाजार के लिए रीडिजाइन किया गया है। इस सेगमेंट में इस SUV का व्हीलबेस सबसे ज्यादा है। इस SUV में ग्राहकों को कुछ फंकी फीचर्स जैसे- डुअल-टोन थीम के साथ फ्लोटिंग रूफ भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
लॉन्चिंग के 5 महीने बाद डिलीवर हुई JAWA मोटरसाइकिल, मुंबई का ये शख्स बना पहला खरीदार
इसके अलावा इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, हीटिंग मिरर और ज्यादा एयरबैग्स जैसे कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिले हैं।
आपको मालूम हो कि XUV300, को भारतीय बाजार के लिए रीडिजाइन किया गया है। इस सेगमेंट में इस SUV का व्हीलबेस सबसे ज्यादा है। इस SUV में ग्राहकों को कुछ फंकी फीचर्स जैसे- डुअल-टोन थीम के साथ फ्लोटिंग रूफ भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
कार का माइलेज दोगुना करना है तो ड्राइव करते समय इन बातों का रखें ध्यान
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VkiH31
कोई टिप्पणी नहीं