ये हैं JioPhone यूजर्स के लिए शानदार लॉन्ग टर्म प्लान्स, 6 महीने तक मिलती है ये बड़ी सुविधाएं
नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में Reliance jio के इंट्री के बाद यूजर्स ने छोटे रिचार्ज पैक लेना कम कर दिया है। इतनी ही नहीं सस्ते प्लान्स की वजह से यूजर्स हर महीने पैक रिचार्ज कराने के झंझट से भी बचना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप जियो का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और लॉन्ग टर्म प्लान रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो यह ख़बर आपके लिए है। रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए इस साल दो नए प्लान पेश किए है। कंपनी के यह दोनों ही प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिनकी कीमत 594 रुपये और 297 रुपये है। इन दोनों ही प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा औऱ एसएमएस का फायदा मिलता है। तो आइए जानते हैं कंपनी के इन प्लान्स में यूजर्स को क्या सुविधा दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: ये हैं 10,000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाले बेस्ट डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन्स
594 रुपये प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 0.5 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलता है और इसकी लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps की स्पीड के साथ डाटा का फायदा उठाया जा सकता है। साथ ही यूजर्स को 28 दिनों के लिए 300 एसएमएस का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 168 दिनों की है, जिसमें आपको यह सारी सुविधाएं मिलेंगी।
297 रुपये प्लान
कंपनी के इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 0.5 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलता है और इसकी लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps की स्पीड के साथ डाटा का फायदा उठाया जा सकता है। साथ ही यूजर्स को 28 दिनों के लिए 300 एसएमएस का लाभ मिलता है। लेकिन इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है, जिसके दौरान आपको यह सुविधाएं मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: Tata Sky, Dish TV और d2h ऑफर, ऐसे मिल रहा 5 महीने तक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
Jio मंथली प्लान्स
इस दोनों प्लान के तहत JioPhone यूजर्स को जियो के सभी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। लॉन्ग टर्म पैक के अलावा भी जियो फोन यूजर्स के लिए 49, 99 और153 रुपये वाले मंथली प्लान आते हैं। इनमें यूजर्स को क्रमश: 1, 14 और42 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। इन प्लान्स की वैधता 28 दिनों की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2OT4W94
कोई टिप्पणी नहीं