Breaking News

Jio Phone 2 आज बिक्री के लिए उपलब्ध, अनलिमिटेड डेटा का मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: रिलायंस जियो के 4G फीचर फोन jio phone 2 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। ये जियो फोन का अपग्रेड वर्जन हैं। इस फीचर फोन को jio.com से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। इस फीचर फोन की कीमत 2,999 रुपये है।इससे पहले भी कई बार इस फीचर फोन के फ्लैश सेल का आयोजन किया गया है जहां चंद मिनटों में ये फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।

यह भी पढ़ें- जूते में मिलने वाले इन पैकेट्स से ठीक होता है लाखों का Mobile, जानें कैसे करें ठीक

जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल आयोजित किया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

यह भी पढ़ें- Vodafone यूजर्स को मिलेगा 1 साल का फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन और हर दिन 2GB डेटा

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UoQNBp

कोई टिप्पणी नहीं