Breaking News

IPL: KKK के खिलाफ राजस्थान ने जीता टॉस, बॉलिंग का फैसला


कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने शानदार तरीके से सीजन की शुरुआत की थी लेकिन लीग के बीच में आकर वह जीत की पटरी से उतर चुकी है। टीम इस समय 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर है। कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने सभी चारों मैच जीतने होंगे। दूसरी तरफ, राजस्थान के लिए भी अब यह टूनार्मेंट करो या मरो वाला हो गया है। राजस्थान इस समय 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ सातवें नंबर पर है और टीम को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अब अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे।दोनों टीमें-कोलकाता नाइट राइडर्सदिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फर्ग्युसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, के.सी. करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा।राजस्थान रॉयल्सअजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Uztmpe

कोई टिप्पणी नहीं