ये फीचर्स Hyundai Venue को बनाते हैं खास, जानने के बाद इस कार को तुरंत बुक करेंगे आप
नई दिल्ली: Hyundai ने आज अपनी मोस्ट अवेटेड कार venue को दुनिया के सामने पेश किया। इस कार की चर्चा इसके लुक्स और डिजाइन नहीं बल्कि इसके फीचर्स की वजह से हो रही है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस कार में 1-2 नहीं बल्कि पूरे 33 फीचर्स मिलेंगे। लेकिन इन 33 में कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट की कार में पहली बार लॉन्च किये जा रहे हैं और ये आपको venue के अलावा किसी दूसरी कार में नहीं मिलेगें
गर्मी में होगा कश्मीर की ठंड का अहसास, बस कार में लगाए 350 रुपए की ये डिवाइस
- इस कार में ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी का मतलब है कि आप कार को रिमोट से न सिर्फ स्टार्ट कर सकते हैं बल्कि रिमोट से ही कार का एसी कंट्रोल, कार ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। इस कार के साथ एक सिम अटैच होगी ।
- एसी तो आजकल कारों में नॉर्मल है लेकिन हुंडई ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए कार में एयर प्योरीफायर दिया है । एयर प्योरीफायर के साथ मिलेगी सेल्फ एसी फिल्टर क्लीनिंग टेक्नोलॉजी । यानि आपको कार खरीदने के बाद ऑफ्टर मार्केट शॉपिंग नहीं करनी होगी।
- टर्बो इंजन- sub-4 meter SUV सेगमेंट में venue पहली कार होगी जो ड्युअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ आएगी। इसके अलावा ये कार टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में भी मिलेगी।
- T-Cross का नया वर्जन हुआ लॉन्च, देखें वीडियो
- मिलेगी वायरलेस चार्जिंग
- फॉग लैंप्स का हुआ है इस्तेमाल
- HD क्वालिटी इंफोटेनमेंट सिस्टम
- व्हील एयर कर्टेन्स
- 3 साल की अनलिमिटेड किमी की वारंटी- ये वारंटी दिखाती है कि हुंडई को अपने प्रोडक्ट पर कितना भरोसा है।
- 3 साल तक मिलेगा रोड साइड असिस्टेंस
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Pj5a9r
कोई टिप्पणी नहीं