Honor Gala Festival आज से शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 8000 का डिस्काउंट
नई दिल्ली: Honor Gala Festival Sale आज से शुरू हो गयी है। इस सेल का आयोजन Amazon और Flipkart पर किया गया है, जो 12 अप्रैल तक चलेगा। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक फ्लिपकार्ट के जरिए Honor 9N, Honor 9 Lite , Honor 7A, Honor 7S, honor 10 lite , Honor 9i और Honor 10 को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वहीं ग्राहक अमेजन से honor play , Honor 8X और honor view 20 को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें- JIO का यूजर्स को बड़ा तोहफा, सिर्फ 299 रुपये में सालभर मिलेगी ये सर्विस
अमेजन डिस्काउंट
- Honor Play को ग्राहक 13,999 रुपये में खरीद सकते है। इस कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट बेचा जा रहा है, जबकि इसकी असल कीमत 21,999 रुपये है। इसमें Kirin 970 AI processor का इस्तेमाल किया गया है। इसे ग्राहक अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।
- Honor View 20 को ग्राहक 5000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 37,999 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 42,999 रुपये है। अगर ग्राहक इस फोन का भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करते हैं तो 3000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही कंपनी इसपर नो ईएमआई कॉस्ट का भी ऑफर दे रही है।
- Honor 8X को 12,999 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं। इस कीमत में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। बता दें कि इस फोन की असल कीमत 17,999 रुपये है। इसमें 20MP+2MP का बैक कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy A20 की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत व फीचर्स
फ्लिपकार्ट डिस्काउंट
- Honor 9N को ग्राहक फ्लिपकार्ट से 8000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 11,999 रुपये में खरीद सकते है। इस फोन की लॉन्चिंग कीमत 19,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।
- Honor 9 Lite के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 16,999 रुपये है।
- Honor 7A को ग्राहक 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में ग्राहक को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इस फोन की लॉन्चिंग कीमत 10,999 रुपये है। इसमें ग्राहक को 3000MAH की बैटरी दी गयी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2OYaXkC
कोई टिप्पणी नहीं