Breaking News

GoAir का बंपर डिस्‍काउंट ऑफर, मात्र 1375 रुपए में भरिए उड़ान


यात्रियों को सस्‍ती हवाई सेवा उपलब्‍ध कराने वाली निजी विमानन कंपनी गो एयर डोमेस्टिक फ्लाइट में डिस्‍काउंट दे रही है। गो एयर का ये ऑफर लिमिटेड पीरियड सेल के तहत घरेलू रूट्स पर 1,375 रुपए में हवाई सफर करवाने की पेशकश की है। ये जानकारी गो एयर एयरलाइन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट goair.in पर दर्ज है।बुकिंग 25 अप्रैल तकबता दें कि इस सेल के अंतर्गत आपको 25 अप्रैल, 2019 तक टिकट बुक करानी होगी। इस अवधि तक बुक कराई गई टिकिटों पर आप 31 अगस्त 2019 तक यात्रा कर सकते हैं। इस संबंध में भी विमानन कंपनी ने जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है।ट्रेवल डेट अलग-अलग डेस्टिनेशन के आधार परहालांकि डेस्टिनेशन के आधार पर ट्रैवल डेट अलग-अलग होगी। इस ऑफर के तहत एयरलाइन की ओर से ऑफर किया गया सबसे सस्ता किराया बगडोगरा और गुवाहाटी रुट के लिए है, जहां पर आप जून 2019 तक यात्रा कर सकते हैं।वहीं, अहमदाबाद से जयपुर रुट के लिए आपको 1,499 रुपए खर्च करने होंगे। इस रुट पर आप 3 जुलाई़, 2019 से 9 जुलाई 2019 तक यात्रा कर सकते हैं। गो एयर कनेक्टिंग फ्लाइट टिकट 2,765 रुपएइसके अलावा एक अलग ऑफर में गो एयर कनेक्टिंग फ्लाइट टिकट 2,765 रुपए में उपलब्ध करवा रही है। इस ऑफर के तहत 24 अप्रैल तक टिकट बुक कराई जा सकती है। वहीं, गो एयर की प्रतिस्पर्धी कंपनी स्पाइसजेट ने अपने घरेलू नेटवर्क में 24 नई फ्लाइट्स को जोड़ा है। दरअसल स्‍पाइसजेट एयरलाइन की शुरू की गई इस डेली डायरेक्ट फ्लाइट्स मुंबई और दिल्ली को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए संचालित किया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vnMkoR

कोई टिप्पणी नहीं