Breaking News

BSNL के इस प्लान में अब मिलेगा ज्यादा वैलिडिटी का फायदा, बंद हुए ये दो प्लान

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ( bsnl ) ने अपने दो पुराने प्लान को बंद कर दिया है। तो वहीं अपने एक प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया है। कंपनी ने अपने 999 रुपये और 2,099 रुपये वाले दो प्लान को अपनी लिस्ट से हटा दिया है। बीएसएनएल के जिस प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है उसकी कीमत666 रुपये है। इस प्लान के लॉन्चिंग वैलिडिटी को जहां 129 से घटाकर 122 कर दिया गया था। वहीं अब इसकी वैलिडिटी को बढ़ा 134 दिन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Nokia के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 3,360 रुपये वाले Earphone को मुफ्त में पाने का मौका

666 रुपये प्लान

इस प्लान की वैधता को बढ़ा कर अब 134 दिन कर दी गई है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3.7 जीबी 2जी/3जी डाटा का फायदा मिलता है। वहीं, डाटा की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स 40kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स मुंबई और दिल्ली को सर्किल छोड़ कर अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग का फायदा भी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 Plus और Galaxy S10e ऑफर्स, आधे से भी कम कीमत में मिल रहे हैं ये डिवाइस

999 और 2,099 रुपये प्लान

कंपनी ने जिन दो पुराने प्लान को बंद किया है उनमें 999 रुपये वाले प्लान की वैधता 365 दिनों की थी। इस इस प्लान में 181 दिनों के लिए 3.2 जीबी डेटा का लाभ मिलता था। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 10 एसएमएस की सुविधा मिलती थी। कंपनी के द्वारा बंद किए गए 2,099 रुपये वाले दूसरे प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिन कि थी। इसके अलावा प्लान में 6.2 जीबी का लाभ मिलता था। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा मिलता था।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब लग सकता है WhatsApp अकाउंट पर ताला, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो बच सकता है आपका अकाउंट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2v8p4Ld

कोई टिप्पणी नहीं