Breaking News

माइलेज और फीचर्स ही नहीं सेफ्टी में भी धांसू हैं ये कारें, एक्सीडेंट में नहीं जाएगी जान

ऩई दिल्ली: कार खरीदते वक्त लोग लुक्स और माइलेज के अलावा जिस चीज को सबसे ज्यादा प्रिफरेंस देते हैं वो है सेफ्टी। इसीलिए आजकल कंपनियां कार बनाते वक्त सेफ्टी फीचर्स का खास ख्याल रखती है लेकिन फिर भी हर एक कार इन सेफ्टी नार्म्स पर खरी नहीं उतरती यानि हर एक कार जो आपको एयरबैग्स, एबीएस जैसे फीचर्स देती है जरूरी नहीं वो आपको सुरक्षा भी प्रदान करे। इसीलिए आज हम आपको 2 ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ कार चलाने वाले की बल्कि उसमें बैठने वालों की सुरक्षा की भी गारंटी देती है। कौन है वो कारें जानने कि लिए पढ़े ये आर्टिकल

धांसू सेफ्टी फीचर्स से लैस हुई मारुति की ये कार, माइलेज 32 और कीमत सिर्फ 4.31 लाख

Tata Nexon

tata nexon को पहले कार क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली थी। जिसके बाद Tata ने अपनी इस कार के सेफ्टी फीचर्स को अपडेट कर कुछ नए फीचर्स को शामिल किया। Tata Nexon में फ्रंट ड्यूल-एयरबैग्स और ABS बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है। Tata Nexon को अडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में से 16.06 अंक मिले। चाइल्ड सेफ्टी में इसे 5 से 3 अंक मिला है । आपको मालूम हो कि Tata भारत की पहली ऐसी ऑटोमोबाइल कंपनी है, जिसे क्रैश टेस्ट में Global NCAP की तरफ से 5-स्टार रेटिंग दी गई है।

tata nexon

toyota etios liva -

Toyota भारत में पहली ऐसी ऑटोमोबाइल कंपनी है जो अपने सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड ड्यूल-एयरबैग्स दिया है। Toyota Etios Liva को साल 2016 में किए गए सेफ्टी टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली थी। एडल्ट सेफ्टी (वयस्क सुरक्षा) के लिए Toyota Etios Liva को 16 में से 13 अंक मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इस कार को 49 में से 20.02 अंक मिले थे। Toyota ने अपनी Etios Liva को ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स के साथ अपडेट किया है।

ज्यादा सुरक्षित हुई Maruti की ये कार, 22 किमी का माइलेज और कीमत 3.55 लाख रूपए

यानि इन दोनों suvs में आप पूरी तरह से सुरक्षित है, एक्सीडेंट होने की कंडीशन में भी आपकी जान सुरक्षित रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PmxO9Q

कोई टिप्पणी नहीं