Breaking News

संतोष ट्रॉफी: दिल्ली का पहला मुकाबला मेघालय से


संतोष ट्रॉफी के लिए सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले पंजाब के लुधियाना में 8 से 21 अप्रैल तक खेले जाएंगे। पांच जोन से फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों के बीच ये मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें दिल्ली की 20 सदस्यीय टीम अपनी चुनौती पेश करेगी। दिल्ली ने उत्तर क्षेत्र में चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के खिलाफ अपने प्रारंभिक राउंड के मुकाबले आसानी से जीते था। दिल्ली की कप्तानी डिफेंडर सोनू बेनीवाल और उपकप्तानी गोलकीपर आयुष राय ने की थी। दिल्ली का फाइनल राउंड में पहला मुकाबला 8 अप्रैल को मेघालय से होगा। दिल्ली इसके बाद 10 अप्रैल को सर्विसेस से, 12 अप्रैल को गोवा से और 16 अप्रैल को ओडिशा से खेलगी। ग्रुप ए में ओडिशा, गोवा, दिल्ली, सर्विसेस और मेघालय को रखा गया है जबकि ग्रुप बी में असम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब और सिक्किम को रखा गया है। सेमीफाइनल 19 अप्रैल को खेले जाएंगे और फाइनल 21 अप्रैल को होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2U09kUB

कोई टिप्पणी नहीं