अपना पहला विकेट लेेने पर इस क्रिकेटर ने कुछ इस तरह मनाया जश्न

17 साल के क्रिकेटर रियान प्रयाग ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट लिया। असम के क्रिकेटर ने दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना पहला शिकार बनाया। शनिवार को भी रियान प्रयाग एक रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे। वह आईपीएल में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाते। मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान के इस बल्लेबाज ने 43 रन की पारी खेली थी।बहरहाल, रियान ने दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को मिडविकेट में बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने थोड़ा बीहू डांस किया। पता हो कि असम का लोकनृत्य है बीहू और असामी परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस विशेष जश्न मनाने का कारण भी है। दरअसल, रियान प्रयाग आईपीएल के पहले सीजन में विकेट लेने वाले दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने। यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान के नाम दर्ज है।मुजीब ने 17 साल और 11 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल विकेट लिया था। प्रयाग ने यह कारनामा 17 साल और 163 दिन की उम्र में किया। असम के क्रिकेटर ने कहा कि बचपन के उनके हीरोज के साथ खेलने का उनका सपना सच साबित हुआ।युवा क्रिकेटर ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है। आईपीएल पिछले पांच-छह साल से देख रहा हूं और अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हूं। अपनी टीम के लिए योगदान दे रहा हूं। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं राजस्थान रॉयल्स का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे चुना।उन्होंने आगे कहा, मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं। मैं धोनी को बहुत मानता हूं। मैं लंबे समय से उनको अपना आदर्श मानता हूं। जब मैं छह या सात साल का था तब उनके साथ एक फोटो खींची थी और अब उन्हें गेंदबाजी की, मैदान पर उनके साथ रहा। उनके सामने बल्लेबाजी भी की जब वो विकेटकीपिंग कर रहे थे। बहुत अलग महसूस हो रहा है।बकौल पराग, मैंने एमएस धोनी को नहीं बताया कि बचपन में उनके साथ फोटो ली थी। मैंने मैच के बाद उनके साथ एक और फोटो ली। मेरे पिता उनके साथ खेल चुके हैं तो हो सकता है कि वो मुझे पहचान ले।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vhfXYR
कोई टिप्पणी नहीं