Breaking News

करनी है खरीदारी तो असम के इन बाजारों में जरूर जाएं


असम सिर्फ घूमने के लिहाज से ही नहीं बल्कि शॉपिंग के लिहाज ले भी काफी अच्छा राज्य है। यहां के स्थानीय बाजारों में आपको कई खास चीजें मिल जाएंगी। चाहे कपड़ा हो, जूलरी हो, स्थानीय डिजाइन वाले खास आइटम हों या फिर बर्तन, यहां आपको वह सब मिलेगा जो आपको चाहिए। जालान टीअसम गए और चाय के बागान ना देखे तो क्या देखा? असम अपने चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही यहां की चाय की मांग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। अगर आप असम की फेमस और अलग-अलग प्रकार की चाय खरीदना चाहते हैं तो जालान टी मार्केट आपके लिए है। यहां आपको कई प्रकार की चाय मिलती है। कई बार तो आप कन्फ्यूज भी हो जाएंगे कि कौनसी चाय खरीदें। द माटी सेंटर असम के शहर गुवाहाटी में माटी सेंटर एक जगह है जो शॉपिंग के लिए अपने आप में खास महत्व रखती है। यहां आपको कई तरह का सामान मिलता है। आप जाकर अपनी पसंद के हिसाब से सामान खरीद सकते हैं। इसे एक पति और पत्नी मिलकर चलाते हैं। यहां पर नॉर्थ-ईस्ट के कई एनजीओ अपना सामान बेचते हैं। इसका उद्देश्य यहां आने वाले पर्यटकों के बीच स्थानीय हैंडीक्राफ्ट (हाथ से बनाया सामान) को लोकप्रिय करना है। सिल्कालय गुवाहाटी में स्थित सिल्कालय बाजार में आप सिल्क साड़ियों की शॉपिंग कर सकते हैं। अपनी फेमस सिल्क साड़ियों के कारण इसने असम में अपनी अलग पहचान बना ली है। यहां पर अलग-अलग सिल्क वाली साड़ियां मिलती हैं। इनमें मुगा सिल्क, पैट सिल्क, इरी सिल्क, मलबेरी सिल्क शामिल हैं। सिल्कालय में एक से बढ़कर एक सिल्क साड़ियां मिलती हैं। NEDFi हाट यह स्थानीय संगठनों द्वारा चलाया जाता है। इसका उद्देश्य सभी स्थानीय लोगों के प्रॉडक्ट्स को एक जगह पर पर्यटकों सामान बेचना है। गुवाहाटी में हैंडीक्राफ्ट आइटम खरीदने के लिए यह बेस्ट जगह है। जापी- क्राफ्टहब गुवाहाटी में बांस से बने फर्नीचर और हैंडीक्राफ्ट के लिए यह मार्केट बेस्ट है। अगर आप लकड़ी का कुछ सामान खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको ऐसे-ऐसे अनोखे प्रॉडक्ट्स मिलेंगे जिनका बाकी जगहों पर मिलना मुश्किल है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IB5fUS

कोई टिप्पणी नहीं