Breaking News

मुंहमांगी कीमत पर बिकेगी पुरानी कार, बस रखना होगा इन बातों का ख्याल

नई दिल्ली: नई कार खरीदने से ज्यादा मुश्किल होता है पुरानी कार को बेचना क्योंकि पुरानी कार की सही कीमत मिलना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो आपकी पुरानी कार की भी अच्छी-खासी कीमत मिल सकती है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हे अपनाकर आप अपनी पुरानी कार को भी नई कार की कीमत में बेच सकते हैं।

18 अप्रैल को लॉन्च होगी Bajaj की ये सस्ती कार, 1 लीटर में चलती है 35 किमी

  • सबसे पहले अपनी कार की करेंट मार्केंट वैल्यू पता करें। इसके लिए आप न सिर्फ इंटरनेट बल्कि दोस्तो और रिश्तेदारों का भी सहारा ले सकते है और डीलर्स से भी बात कर सकते है। कोशिश करें कि 3-4 अलग-अलग डीलर्स से संपर्क करें ।
  • अगर आप ऑनलाइन कार को बेचने की कोशिश कर रहे हैं तो कार की अच्छी सी फोटो डालें ताकि लोग आपकी कार को ज्यादा सर्च करें
  • सर्विस रिकॉर्ड्स, टायर और बैटरी की वारंटी की रसीदें भी संभालकर रखें। यानि कार के सारे इंपॉर्टेंट पेप एक साथ रखें।
  • कार की कंडीशन जितनी अच्छी होगी, उतनी ही अच्छी कीमत आपको मिलेगी। इसलिए अपनी कार को बेचने से पहले उसकी वॉशिंग क्लीनिंग जरूर करवा लें। डेंट या कोई और बड़ी कमी को ठीक कराने के लिए जरूरत के हिसाब से सर्विस भी करवा लें।
  • बेचने से पहले अगर कार पर कोई आउट स्टैंडिंग पेमेंट, किस्त या चालान कटा हुआ हो, तो उसे क्लियर कर लें।
  • कार की कीमत मार्केट से थोड़ी ज्यादा मांगे ताकि मोलभाव के बाद भी आपको ठीक प्राइस मिल सके।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KUbW7o

कोई टिप्पणी नहीं