Breaking News

जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबाल चैम्पियनशिप: मिजोरम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश


गुजरात और मिजोरम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबाल चैम्पियनशिप 2019-20 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुजरात और मिजोरम से पहले झारखंड, मणिपुर, तमिलनाडु, हरियाणा, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश पहले ही अंतिम-8 में अपना स्थान पक्का कर चुके हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार से शुरू होंगे।ग्रुप-ई के अंतिम मैच में छत्तीसगढ़ ने पुड्डुचेरी को 7-0 से हराया। लक्ष्मी मांडवी ने अपनी हैट्रिक पूरी की। ग्रुप-एफ में गुजरात ने तेलंगाना 3-0 से मात दी और बिहार से गोल अंतर के आधार पर अंतिम-8 में प्रवेश किया। ग्रुप-जी में हिमाचल प्रदेश पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। मेजबान महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 3-1 से हराकर तीन अंक हासिल किया। ग्रुप-एच में मिजोरम ने केरल को 4-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। मिजोरम के लिए लालरीनमुआनी ने हैट्रिक ली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UL7doc

कोई टिप्पणी नहीं