Breaking News

फुटबाल : जूनियर नेशनल में मिजोरम ने हासिल की जीत


मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और केरल की टीम ने जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबाल चैम्पियनशिप 2019-20 के दूसरे दिन यहां अपने-अपने ग्रुप मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज की।पिछले सीजन सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली हिमाचल प्रदेश ने दमादार प्रदर्शन किया और चंडीगढ़ को 5-0 से मात दी। हिमाचल के लिए दो खिलाड़ियों ने दो-दो गोल किए।ग्रुप-एच के अपने मुकाबले में मिजोरम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उसने पंजाब को 9-0 से करारी शिकस्त देकर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। मिजोरम के लिए एक खिलाड़ी ने हैट्रिक लगाई।इस ग्रुप के एक अन्य मैच में केरल ने आंध्र प्रदेश को 6-0 के भारी अंतर से पराजित किया। मालविका पी नामक खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए चार गोल दागे। दूसरी ओर, ग्रुप-ई में ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराया जबकि ग्रुप-एफ में बिहार की टीम विजयी रही। उसने तेलंगाना को एकतरफा मुकाबले 3-1 से मात दी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZtRhKe

कोई टिप्पणी नहीं