Breaking News

मणिपुर के बच्चे डरेक को पेटा करेगा सम्मानित, तस्वीर हुई थी वायरल


मिजोरम का 6 साल के बच्चा, जिसने अपने मासूमियत से लाखों लोगों का दिल जीत लिय़ा था, अब उसे पेटा सम्मानित करेगा। दरअसल, पिछले महीने अप्रैल में मिजोरम के इस बच्चे की काफी चर्चा हुई थी। बच्चे की मासूमियत की लोग जमकर तारीफ भी की थी। ये कोई और नहीं मिजोरम के साईरंग के 6 वर्षीय डेरेक लालचनहिमा हैं। उसने गलती से मुर्गी के चूजे के ऊपर साइकल चढ़ा दी थी। जिसके बाद वो घबरा गया और चूजे को लेकर अस्पताल पहुंचा। उसके एक हाथ में दस रुपए थे तो दूसरे हाथ में मुर्गे का बच्चा था। अस्पताल के कर्मचारी बच्चे को देखकर हैरान रह गए थे। बच्चे की यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। बच्चे की तस्वीर को Sanga Says नाम के फेसबुक पेज ने शेयर की थी। जिसके बाद ये फोटो वायरल हो गई थी। मीडिया से बातचीत में डेरेक के पिता ने ये पूरी घटना को बताया था। उन्होंने कहा था, बच्चा पड़ोस के मुर्गे के बच्चे के साथ घर पहुंचा, जिसको उसने गलती से मार दिया था। बच्चे को पता नहीं था कि बच्चा मर चुका है। उसने पिता से कहा कि इसे अस्पताल ले चलिए। पिता ने बच्चे को खुद जाने को कहा। उस वक्त बच्चे की जेब में 10 रुपए थे वो उन पैसों और चूजे को लेकर अस्तपाल पहुंच गया।बता दें कि बच्चे की ये तस्वीर अस्तपाल की नर्स ने क्लिक की थी। सोशल मीडिया पर इस बच्चे को काफी पसंद किया गया था। पिता के मुताबिक, डेरेक अस्पताल से वापस घर लौटा और चूजे की मदद करने के लिए 100 रुपए लेकर फिर अस्पताल गया। जिसके बाद बच्चे के माता-पिता ने समझाया कि चूजे मर चुका है और अस्पताल के हाथ में अब कुछ नहीं है। अब इस बच्चे को पेटा कंपेसिनेट किड अवार्ड (Compassionate Kid Award) से सम्मानित करेगा। बता दें कि यह पुरस्कार जनवरों पर दया दिखाने वाले बच्चों को दिया जाता है। sanga says की इस पोस्ट को 78,000 लोगों ने शेयर किया था, वहीं 10,000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया था। डरेक को उसके स्कूल प्रशासन ने भी पारंपरिक शॉल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया था। क्या है पेटापेटा (PETA) या पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग (People for the Ethical Treatment of Animals) एक पशु-अधिकार संगठन है। इसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नॉर्फोल्क (Norfolk) में स्थित है। विश्व भर में इसके लगभग 20 लाख सदस्य हैं और यह अपने को विश्व का सबसे बड़ा पशु-अधिकार संगठन होने का दावा करता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IukRKI

कोई टिप्पणी नहीं