Breaking News

लॉन्चिंग के 5 महीने बाद डिलीवर हुई JAWA मोटरसाइकिल, मंबई का ये शख्स बना पहला खरीदार

नई दिल्ली: Jawa बाइक के आने की खबर से ऑटोमोबाइल सेक्टर में सिर्फ इसी बाइक के चर्चे थे। खैर 44 साल के बाद लॉन्च हुई Jawa और Jawa 42 की ऑन-लाइन बुकिंग शुरू हो गई थी। लेकिन इसकी डिलीवरी में वक्त लग रहा था। तो जो लोग इस बाइक की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए खुश खबरी है । अब फाइनली इस धांसू बाइक को सड़कों पर रफ्तार भरते देखा जा सकेगा।

ज्यादा सुरक्षित हुई Maruti की ये कार, 22 किमी का माइलेज और कीमत 3.55 लाख रूपए

दरअसल कंपनी ने इस बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि Jawa ऑफिशियल्स और Classic Legends Pvt Ltd (क्लासिक लेजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड) के फाउंडर अनुपम थरेजा की ट्वीट के मुताबिक पहली बाइक मुंबई के ग्राहक विरेंद्र सिंह को डिलीवर कर दी गई है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन ग्राहकों को कंपनी की तरफ से अप्रैल में बाइक डिलीवर की जाएगी, उन्हें इसकी 31 मार्च को जानकारी दे दी गई है।

आपको बता दें कि जावा बाइक्स का मुकाबला Royal Enfield की Continental GT 650 और Interceptor 650 से है।

पॉवर- Jawa Motorcycles इन नई बाइक्स में 293cc का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर,4-स्ट्रोक, DOHC इंजन दिया है, जो 27bhp का मैक्सिमम पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

हीरो मोटोकॉर्प ने 78 लाख बाइक्स बेचकर बनाया नया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस दोनों बाइक्स में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, बैक में गैस केनिस्टर- ट्विन हाईड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है।

ब्रेक्स की बात करें तो दोनों ही बाइक्स के फ्रंट में फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 280 मिलीमीटर disc ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा इसमें एबीएस फीचर भी दिया गया है। वहीं, बैक में 153 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है।

शानदार सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Renault की ये कार, एक्सीडेंट में नहीं आएगी खरोंच



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OFSNUI

कोई टिप्पणी नहीं