Breaking News

400 मीटर की दौड़ में अचानक रुकी फर्राटा धाविका हिमा दास, जानिए क्यों


एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास को 400 मीटर की दौड़ को बीच से ही छोड़ना पड़ा। हिमा दास पीठ की दर्द और मांसपेशियों में खिचाव के कारण बाहर हो गई। 19 साल की वर्ल्ड जूनियर चैंपियन और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी हिमा पहली हीट पूरी नहीं कर सकी। श्रीलंका की नदीशा रामानायका ने यह हीट जीती। उप मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने एक बयान में कहा, उसकी कमर के निचले हिस्से में चोट है। डाक्टरों ने बताया कि यह गंभीर नहीं है और वह एक या दो दिन में ठीक हो जायेगी। इसकी वजह से हिमा का चार गुणा 400 मीटर रिले और मिश्रित 400 मीटर रिले में भी भाग लेना संदिग्ध हो गया है। कोच का कहना है कि हम उन्हें लगातार देख रहे हैं और 400 मीटर रिले में उनके भाग लेने पर फैसला करेंगे। हिमा दास का 400 मीटर हीट में 50.59 बेस्ट है। उन्होंने एशियन गेंम में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। इसके पहले भारत की धावक दुती चंद ने 100 मीटर के सेमीफायनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दुतीचंद ने 11.28 सेकेंड्स में दौड़ पूरी कर एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया। इससे पहले 100 मीटर में सबसे कम समय में दौड़ पूरी करने का रिकॉर्ड 11.29 सेकेंड्स भी उन्ही के नाम था। दुती चंद 100 मीटर की रेस 11.28 सेकंड में पूरी की और अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। उनका पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 11.29 सेकंड का था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GzqjcY

कोई टिप्पणी नहीं