Breaking News

गोल्ड की उम्मीदों पर भारत को तगड़ा झटका, हिमा दास महिलाओं की 400 मीटर दौड़ से बाहर


21 अप्रैल से शुरू होने वाले एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब एथलीट हिमा दास इस चैंपियनशिप से बाहर हो गईं। वे महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। दरअसल, 19 वर्षीय हिमा को पीठ की समस्या की वजह से चैंपियनशिप से हटना पड़ा है। डॉक्टर ने बताया की हिमा एक या दो दिन में ठीक हो जाएंगी। बता दें कि भारतीय नजरिए से महिलाओं का 400 मीटर का फाइनल महत्वपूर्ण होता। हिमा दास इसमें भारतीय चुनौती की अगुवाई करने वाली थी। प्रारंभिक दौर सुबह और फाइनल शाम को होना है। एशियाई चैंपियनशिप काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले को इसी स्थल पर सितंबर-अक्तूबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप का टिकट मिलेगा। भारत की तरफ से जिनसन जॉनसन (1500 मीटर), तेजिंदर पाल सिंह तूर (पुरुष गोला फेंक) को स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है। भुवनेश्वर में 2017 में आयोजित चैंपियनशिप में भारत ने 12 स्वर्ण, पांच रजत और 12 कांस्य पदक सहित 29 पदक जीते थे।चीन 20 पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा था। लेकिन इस बार 42 सदस्यीय भारतीय टीम से इस प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद नहीं है क्योंकि भाला फेंकके एथलीट नीरज चोपड़ा सहित कई शीर्ष खिलाड़ी चोट सहित विभिन्न कारणों से इसमें भाग नहीं ले रहे हैं।पटियाला में अभ्यास के दौरान नीरज की कोहनी में चोट लग गई थी और वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक धारुण अयासामी (पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़), एम श्रीशंकर (पुरुष लंबी कूद) और एशियाई खेलों में 800 मीटर के स्वर्ण पदक विजेता मनजीत सिंह चोटिल होने के कारण टीम में नहीं है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PlE3KX

कोई टिप्पणी नहीं